बदायूं, मार्च 26 -- उझानी। क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी सचिन पुत्र सत्यपाल ने गांव के ही पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है सुबह के समय जब वह खेत पर था तभी पड़ोस का एक परिवार गाली गलौज करते हुए महिलाओं के साथ उसके घर में घुस गया और उसकी बहन मौसमी और मां गुड्डू देवी की लात घूसों से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मां और बहन के गुम चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...