बदायूं, मार्च 26 -- उझानी। क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी सचिन पुत्र सत्यपाल ने गांव के ही पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सचिन का कहना है कि सुबह वह खेत पर गया था। इसी दौरान पड़ोस का एक परिवार गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस गया और उसकी बहन मौसमी व मां गुड्डू देवी की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इससे दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...