प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां-बेटी की जमकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंधई थाना क्षेत्र के वारीकलां निवासी शिवराम की पत्नी मंजू देवी ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे वह किसी काम से प्रतापगढ़ जाने के लिए घर से निकल रही थी, इसी बीच पड़ोस के लोग घर पर चढ़कर अभद्र टिप्पणी करते हुए मारपीट करने लगे। मां के ऊपर हमला होता देखकर मंजू देवी की बेटी शिल्पा पहुंची तो उसे भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी को पीटा, केस दर्ज आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में घुसकर गृहस्थी का सामान तोड़कर नष्ट कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मां-बेटी को सीएचसी नारायणपुर में भर्ती कराया। शुक्रवार देर शा...