कौशाम्बी, मई 5 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के डिहवा कटैया गांव में मामूली बात पर घर में घुसकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डिहवा कटैया निवासी श्याम कली पत्नी छोटेलाल ने बताया कि तीन मई की शाम उसकी बेटियां माया और मोहिनी घर पर बैठी थीं। तभी पड़ोसी सगे भाई सुनील व सतीश अपने परिवार के ही धर्मेंद्र के साथ आकर पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेटियों की घर में घुसकर पिटाई शुरु कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। यह भी पढ़ें- पट्टीदारों ने मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज चीख-पुकार पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही घायलों का मेडिकल भी करा दिया है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपियों ...