घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, केस दर्ज
गौरीगंज, मई 23 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के बहोरखा गांव निवासी कविता के अनुसार, बीते 3 मार्च की रात गांव के शिवम मौर्य से उसकी कहासुनी हुई थी, जिसमें थाने में एनसीआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि उसी घटना के बाद से आरोपी उसे लगातार भद्दी-भद्दी गालियां देता था। पीड़िता के मुताबिक, 7 मई की सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थी। इसी दौरान शिवम मौर्य वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे दौड़ाने लगा। बचने के लिए वह घर के अंदर चली गई, लेकिन आरोप है कि युवक पीछे से घर में घुस आया और लात-घूंसों से मारपीट की।महिला का कहना है कि शोर सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.