घर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़छाड़, छह पर केस दर्ज
मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने पीड़िता से छेड़छाड़ की। शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत छह नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी हरकेश का परिवार उससे आए दिन विवाद करता है। आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को आरोपी अरकेश, उसकी पत्नी सुशीला और बेटे सोनू, राहुल, शिवम और बेटी खुशबू जबरन घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने मारपीट-गाली गलौज की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। महिला के बेटे का हाथ तोड़ दिया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर दंपति समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.