बदायूं, मार्च 19 -- गांव सहावर शाह में घर के बाहर बैठी एक महिला और उसके परिवार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित शीला ने बताया कि चार मार्च को जब वह अपने घर के गेट पर बैठी थी तभी गांव के ही रमेश, बालेश और मनोज शराब के नशे में धुत होकर आये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर घर में घुस आये और शीला, पति बदन सिंह, बेटा अनूप के साथ बर्बरता से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...