घर में घुसकर महिला से मारपीट, दो पर केस दर्ज
बदायूं, जून 12 -- घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज, मारपीट और ईंट से हमला करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुक्खी की मढ़ैया निवासी कन्यावती पत्नी महावीर ने तहरीर में बताया कि 5 जून की शाम वह घर पर मौजूद थीं, तभी गांव का ही महावीर शराब के नशे में घर में घुस आया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी ज्ञान देवी के साथ मिलकर महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।आरोप है कि दोनों ने लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारपीट की और इसी दौरान महावीर ने ईंट उठाकर उसके माथे पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से मारपीट, दो पर केस दर्ज शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.