आगरा, अप्रैल 27 -- सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक महिला से पड़ोसियों ने मारपीट करते हुए चाकू प्रहार कर दिया। इस पर महिला ने चीख पुकार मचा दिया। तब जाकर पड़ोसी महिला समेत तीन लोग मारपीट करके भागे। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसी दो महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि, रविवार की रात को करीब नौ बजे वह घर में अकेली थी, पति खेत पर गए थे। तभी पड़ोस के रहने वाले अमिर व दो महिलाएं घर में घुस आए और गाली गलोज करते हुए उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट करने के दौरान आरोपियों ने उसका पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह उसके हाथ में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...