गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम चांदपार में घर में घुसकर महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता परमिला पत्नी रामदरश मौर्य ने बताया कि 19 फरवरी की सुबह 10 बजे सूर्य मणि उर्फ विक्की विश्वकर्मा, स्वामी नाथ व प्रभु नाथ घर में घुस आए और लात-घूंसे से मारपीट की। आरोप है कि हाथ मरोड़कर घर से बाहर खींच लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.