सहारनपुर, फरवरी 6 -- मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा भागुवाला में रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला से मारपीट और डेढ़ वर्षीय बच्ची को जमीन पर पटकने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम अलीपुरा भागुवाला निवासी शिवानी पत्नी विजय कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के ही अमन व बन्टी पुत्र नाथीराम, बबलेश पुत्र रेल्लू और डेक्की पुत्र यादराम से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि उक्त लोग आए दिन गाली-गलौज करते रहते हैं। शिवानी के अनुसार एक फरवरी की शाम करीब पांच बजे, जब घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था और वह अपने छोटे बच्चों के साथ अकेली थी, तभी चारों आरोपी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। तहरीर के अनुसार, इसी दौरान अमन पुत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.