सहारनपुर, जनवरी 31 -- थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सरगथल हमीद में घर में घुसकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सरगथल हमीद निवासी राजकुमार पुत्र नगीना ने बताया कि शुक्रवार की शाम कृष्ण नामक व्यक्ति उसके घर में घुस आया। आरोप है कि कृष्ण ने बिना किसी कारण उसकी पत्नी कुसुम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उनकी पुत्री मलिका मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी गाली-गलौच की। मारपीट में कुसुम को गंभीर चोटें आईं। राजकुमार ने बताया कि आरोपी लोहे की रॉड लेकर दोबारा घर पहुंचा और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर थाना जनकपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.