गोरखपुर, मार्च 22 -- महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ददरा में एक महिला के साथ मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विमला देवी ने बताया कि 20 मार्च की शाम खाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गांव के ही चार लोग उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...