हरदोई, मई 21 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ की नियत से कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया, 20 मई की सुबह गांव निवासी गौरव, विनीत तथा गांव पुष्पताली निवासी नरेंद्र ने उस पर घूरा उठाने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर तीनों उसके घर में घुस आए और मारपीट की। महिला ने छेड़छाड़ की नियत से कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...