बरेली, मार्च 12 -- नवाबगंज। क्षेत्र एक गांव में रहने वाली महिला के मुताबिक होली की शाम वह रसोई में काम कर रही थी। पति घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव का रामचंद्र घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर कमरे में सो रहे बच्चे जाग गए और रोने-चिल्लाने लगे। इस पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट बुधवार को महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.