घर में घुसकर महिला से दुर्व्यवहार, मामला दर्ज
देवघर, मई 11 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ घर में घुसकर दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका चचेरा ससुर मदन यादव हमेशा उस पर गलत नजर रखता था। इसकी जानकारी उसने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को दी थी। जिसके बाद मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी। हालांकि पंचायत के बाद भी आरोपी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पीड़िता के अनुसार बीते गुरुवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद महिला ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.