पीलीभीत, मार्च 1 -- बरखेड़ा। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की 27 फरवरी को गांव निवासी अजय और एक अज्ञात युवक ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़खानी की। शोर शराबा करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एक आरोपी की चप्पल भी उसके घर पर छूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...