आगरा, जुलाई 1 -- शाहगंज के नरीपुरा में एक महिला ने पड़ोस के दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना 29 जून की है। शाम करीब छह बजे बंटी और भानू नामक युवक गाली गलौत करने लगे। घर में घुस आए। आरोपितों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर दिया। कपड़े फाड़ दिए। अशोभनीय हरकत की। इस दौरान पीड़िता के सिर में चोट लग गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...