घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर की मारपीट
हापुड़, मई 3 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता चौकी पर गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोतवाली में शिकायत करने पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब सवा दस बजे वह घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले के ही रहने वाले उमरदराज, शादाब व साकिब जबरन उनके घर में घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ लात घूसों से बेरहमी से जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.