बदायूं, अप्रैल 13 -- क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस पर कार्रवाई के बजाय जांच के नाम पर टालमटोल करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के दो लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर एक व्यक्ति बंदूक लेकर बाहर खड़ा हो गया, जबकि दूसरा घर के अंदर घुस आया। आरोप है कि अंदर घुसे युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज ...