बदायूं, जून 13 -- बिसौली। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विरोध करने पर महिला और उसके परिजन को चोटें आईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कपिल उर्फ अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया गया कि शिकायतकर्ता रात में मक्का की रखवाली करने खेत पर गए थे। इसी दौरान परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- स्लैब निर्माण के विवाद में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज रात करीब दो बजे आरोपी घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा।महिला के जागने पर शोर मच गया। आरोप है कि परिवार के लोगों ने आरोपी क...