आगरा, जनवरी 4 -- थाना मलपुरा क्षेत्र के आगरा-जगनेर रोड स्थित एक गांव में छत के रास्ते घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की गई। महिला के शोर मचाने पर परिजन आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपित युवक के परिजन उसके घर पर आ गए। लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। थाना मलपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कृपाशंकर उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.