गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता थाना शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत किराए के मकान में रहती है, उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी रिंकी के पति सुदामा ने उन्हें घर में अकेला पाकर जबरन घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता को कमरे में बंद कर बुरी तरह मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद रिंकी, आशा और सनी पुत्र धर्मराज भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना शाहपुर पुलिस का कहना है कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.