गोरखपुर, जनवरी 27 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला को अकेला देख पड़ोस का युवक घर में घुसकर अभद्रता करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपित गाली गलौज कर भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपित के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। वहीं आरोपित युवक ने पीड़िता और एक अन्य व्यक्ति पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला रवि मद्धेशिया दो दिनों से घर के आसपास घूम रहा था,सोमवार को महिला को देख घर में घुसकर अभद्रता करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास की महिलाएं इकट्ठा होने लगी तो आरोपित गाली गलौज कर धमकी देकर भाग निकला। वही आरोपित रविशंकर का आरोप है कि महिला और उसके परिचित संटू सिंह रविवार को देखकर बेवजह गाली देकर मारने पीटने लगे। मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.