घर में घुसकर महिला से की अभद्रता के आरोप में मुकदमा
रुद्रपुर, मई 15 -- सितारगंज। कैंटर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता कर दी। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव सिसैया निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 मई को उसी के गांव निवासी शाने आलम अपने कैंटर वाहन से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथी नसीम के साथ मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके घर में घुस आए। वहां उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किया। मामले को पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी शाने आलम और नसीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.