प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 14 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के गोंसाई का पुरवा चकवड़ गांव निवासी महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया। आरोप है कि 25 सितंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे गांव के ही दो युवक उसके घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर उसकी सास और पति दौड़े तो आरोपियों ने उसके पति और सास को मारा पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.