कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला से घर में घुसकर युवक ने दुराचार किया। मामले की तहरीर चौकी व थाना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आहत पीड़िता ने गुरुवार को एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसका पति बाहर रहता है। वह घर में अकेले रहती है। कई दिन से गांव का ही एक युवक उससे अभद्रता कर रहा था। कई बार उसको डांटा भी, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नही आ रहा था। पीड़िता का आरोप है कि वह सोमवार की रात वह घर के सो रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक उसके घर में घुस आया। उसके साथ जबरन दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद मंगलवार को मामले की नामजद तहरीर चौकी व थाना पुलिस को दी गई, लेकिन कोई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.