घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत
आगरा, जुलाई 26 -- रकाबगंज क्षेत्र में चार आरोपितों ने घर में घुसकर महिला से अभद्रता की। अश्लीलता की। जब महिला ने विरोध किया तो घसीटकर उसे घर से बाहर ले गए। लगातार अशोभनीय कृत्य करते रहे। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पति की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार घटना नौ जुलाई की है। उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। वह ड्यूटी पर गए थे। आरोप है कि जोगेंद्र उर्फ लल्लू, केशव और विजेंद्र एक राय होकर उनके घर में घुस गए। महिला के साथ गली गलौज कर, मारपीट कर दी। विरोध पर घसीटकर बाहर ले गए। अश्लील हरकत के साथ छेड़छाड़ कर लज्जा भंग की। महिला ने आरोपितों से जैसे तैसे खुद को सुरक्षित किया। तहरीर के आधार पर रकाबगंज पुलिस ने नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.