घर में घुसकर महिला से अभद्रता का आरोप
लखीमपुरखीरी, जून 13 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर के गोकरन वार्ड-6 में मुक्ति धाम रोड पर एक घर में घुस कर महिला से अभद्रता करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उमा शंकर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक बाइक से दो युवक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि एक युवक बाहर खड़ा रहा जबकि दूसरा घर के अंदर घुस गया। पीड़ित के अनुसार युवक उनकी पत्नी के कमरे में पहुंच गया और अभद्र व्यवहार करने लगा। इस दौरान उसने मुख्य गेट की कुंडी अंदर से बंद कर ली। बताया गया कि पत्नी के शोर मचाने पर उनका पुत्र विशेष शर्मा मौके पर पहुंच गया और आरोपी युवक को पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम कुलदीप राठौर निवासी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.