बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि गत 21 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे उत्तर टोला, बंकी बाजार और नबीगंज निवासी दो लोग पुरानी रंजिश के चलते उसके घर में जबरन घुस आए। उस समय वह घर के बाथरूम में थी, जबकि घर में मौजूद बच्चों के साथ आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और घर में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर जब बाहर आई तो आरोप है कि दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने महिला के साथ अभद्रता की। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से अभद्रता, नगदी व मोबाइल लूटे जान से मारने की नीयत से हमला किया।हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी घर में रखे लगभग 5 हजार रुपय...