कानपुर, मई 8 -- कल्याणपुर। रावतपुर में दबंगों ने मामूली विवाद पर पड़ोसी महिला के घर में घुसकर मारपीट की। घटना में महिला समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रावतपुर के कैलाश नगर निवासी सीमा देवी के मुताबिक बीती छह मई की रात पड़ोसी रतन यादव, रिषभ यादव, आनंद श्रीवास्तव व दीपू श्रीवास्तव ने मामूली विवाद में अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस कर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनके बेटे व भतीजे के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.