शामली, फरवरी 26 -- बाबरी । क्षेत्र के गांव भाजू में घर में घुसकर महिला व बीच बचाव को आये पुत्र पर भी हमला करते हुए माँ बेटे को घायल करने का मामला सामने आया हैं। क्षेत्र के गांव भाजू निवासी विनीत पुत्र सुक्रमपाल द्वारा थाना बाबरी पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार क़ी रात्रि में करीब 9 बजे अमित कुमार पुत्र जगमेहर सिंह निवासी गांव नाला थाना कांधला द्वारा घर में घुसकर पीड़ित क़ी माता संतोष देवी पर डंडे व चाकू से हमला करते हुए घायल कर दिया, शोर शराबा सुनकर पीड़ित विनीत द्वारा अपनी माता को बचाने का प्रयास किया गया तों उक्त आरोपीयुवक द्वारा पीड़ित के ऊपर भी चाकू व डंडे से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित द्वारा डायल 112 पर कॉल कर घटना कि सूचना दी गई।बुधवार को पीड़ित विनीत द्वारा थाना बाबरी पर लिखित तहरीर देते हुए कठोर कार्यवाही क़ी म...