बदायूं, अप्रैल 18 -- दातागंज कोतवाली क्षेत्र के नौनी टिकन्ना गांव की रहने वाली अनीसा बेगम पत्नी ईसुब खां ने गांव के ही अमजद खां और हमीद खां पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अनीसा बेगम ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे दोनों आरोपी नशे की हालत में घर में घुस आए और लाठी-डंडों से उनके व उनकी बेटी आसमीन के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दोनों को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने इलाज के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.