लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली क्षेत्र के एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया, जिसमें किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम अमकोटवा निवासी दिनेश कुमार पुत्र रामचन्द्र ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि 12 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान विपक्षी शोभित पुत्र रामप्रकाश, कमला देवी पत्नी रामप्रकाश निवासी बिलिहान बाना फूलबेहड़ और एक अन्य महिला उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घर में मौजूद दिनेश कुमार की पत्नी गीता देवी और पुत्री नमिता देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर...