बदायूं, अप्रैल 3 -- घर में घुसकर मारपीट, लाठी-डंडों से हमला और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सददुल्ला नगर उर्फ रोला के रहने वाली सर्वेश कुमारी पत्नी राजपाल ने सुभाष पुत्र रामबहादुर, इक्लेश पुत्र रामबहादुर, शिवम पुत्र सतीश, अवदेश पुत्र मोहर सिंह और सोनू पुत्र शिवकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि पूर्व में हुए विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही थी। 26 मार्च की शाम आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर के आंगन में घुस आए और सर्वेश कुमारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान उनकी बेटियां मोहिनी और साक्षी को भी पीटा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.