पीलीभीत, मार्च 13 -- बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली में संजीव पुत्र राजीव व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी पर मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर पति पत्नी को घायल कर दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि मकान का दरवाजा तोड़ दिया गया। पुलिस ने मोहल्ले के ही रामप्रकाश, मुन्नू, महेंद्र शर्मा सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...