हापुड़, मार्च 11 -- नगर के मोहल्ला सेगे वाले में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगायाहै। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी राखी ने बताया कि उनका पड़ोसी का परिवार आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनके परिवार के लोगों से कहासुनी करता है। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी पड़ोसी उसके घर में घुस आए और हमला कर उनको घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...