रुडकी, अप्रैल 23 -- मंगलौर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने तीन युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि रविवार दोपहर में वह बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया।बताया कि आरोपियों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.