घर में घुसकर महिला पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत, जून 18 -- रमाला। इब्राहिमपुर माजरा गांव में मामूली विवाद को लेकर महिला के साथ गांव के ही चार युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इब्राहिमपुर माजरा निवासी पारस ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम वह खेत में काम करने गया हुआ था। बताया कि जब उसकी पत्नी रेनू घर पर अकेली थी उसी दौरान गांव के ही आशीष, अयूब व दो अन्य ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से रेनू घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने गांव के ही चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.