मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी, । मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरियल बाजार से एक मामला सामने आया है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और धारदार हथियार से हमला किए जाने की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता अनुराधा (40 वर्ष), पति विनय कुमार पंडित, ने मंगलवार को नगर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि 24 मार्च को सुबह करीब 11 बजे आरोपियों ने उनके घर के गेट का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए घर में जमकर तोड़फोड़ की गई।आवेदन के अनुसार, शंकर पंडित के उकसावे पर विक्रम कुमार पंडित ने जान से मारने की नीयत से महिला की गर्दन पर चाकू से हमला किया। हालांकि, महिला ने किसी तरह अपना बचाव किया, लेकिन इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.