घर में घुसकर महिला पर लाठी डंडों से किया जानलेवा हमला
हापुड़, मई 23 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर के एक युवक ने आरोपी पर घर में घुसकर उसकी माता पर ईंट और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम दयानतपुर निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी माता मीरा देवी 20 मई को घर पर काम कर रही थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव निवासी निशांत वहां पहुंचा और बिना किसी बात को लेकर माता के साथ ईंट और डंडे से वार कर दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घायल महिला को परिजन ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी निशांत के खिलाफ संबंधित धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.