मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- गांव भेडाहेड़ी में आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर एक महिला को घायल कर दिया. पीड़ित पक्ष ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव भेडाहेड़ी निवासी सौरभ ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह ड्राइवर है और रोजाना सुबह काम पर बाहर चला जाता है। घर पर उसकी पत्नी दीपा, तीन बच्चे और माता सरोज रहते हैं। आरोप है कि बीते 19 फरवरी की दोपहर जब घर पर केवल उसकी पत्नी मौजूद थी, तभी गांव का विपिन घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उसे परेशान करने लगा। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीड़ित के अनुसार, उसी दिन शाम विपिन, आकांक्षा और घसीटू उर्फ घनश्याम घर में घुस आए और उसकी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि घसीटू उर्फ घनश्याम और विपिन ने ईंटों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.