बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गुदी और कराहपीठिया गांव में हुई मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के गूदी निवासी इन्द्रावती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत रात करीब नौ बजे रंजिशन विपक्षियों ने एकराय होकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।उनके घर पर आकर जान से मारने की नीयत से उन्हें मारापीटा। जान बचाने के लिए अपने घर में भागकर दरवाजा बंद करने लगी तो विपक्षियों ने अंदर घुसकर मारापीटा। उन्हें बचाने के लिए परिवारीजन आए तो उन्हें मारापीटा। घर के सामान क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उनका करीब दो हजार का नुकसान हुआ। मारपीट में उसके सिर में गंभीर चोट आई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी सुनील, पालू, सुग्रीव, आदित्य, अप...