घर में घुसकर महिला को पीट कर घायल किया
शामली, मार्च 24 -- कैराना। मोहल्ला आलखुर्द निवासी शायमा अंसारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। इस दौरान दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपी उसके घर में घुस आए तथा उसके पति शहाबुद्दीन के साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। वह अपने पति को बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसको भी बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर कार्यवाही शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.