पीलीभीत, फरवरी 28 -- बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर चेना नकटी निवासी कुसुमा देवी पत्नी बवलेश मौर्य ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पच्चीस फरवरी को सुबह उसका पड़ोसी अवधेश सिंह ने उसके ऊपर साइकिल चढ़ा दी। जिसकी शिकायत करने पर वह अपने हाथ में तमंचा लेकर घर में घुस आया और मारपीट की। जान से मारने की नियत से गर्दन दबा दी। पुलिस ने आरोपी अवधेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...