घर में घुसकर महिला को पीटा,विरोध पर ताना तमंचा
अलीगढ़, जुलाई 15 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला जीवनगढ़ में रंजिश के चलते हमलावरों ने घर में घुसकर महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर तमंचा तानकर धमकी दे डाली। पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे समेत दबोच लिया। जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है।जीवनगढ़ निवासी तब्बसुम ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसके पड़ोस के ही कुछ युवकों में झगड़ा हो रहा था। वह बेटे के साथ दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच आरोपियों ने रंजिश मानते हुए घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। बीच-बचाव में आए बेटे को भी पीट दिया था। विरोध पर आरोपी तमंचा दिखाते हुए भाग गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सौहेल निवासी जीवनगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया,जहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.