प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के सराय कीरत गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी चन्द्रकेश ने पुलिस को तहरीर दी। वह 12 अप्रैल को अपने भाई ओम प्रकाश पटेल के साथ अपनी सुसराल शाम को पहुंची तो गांव के कुछ लोग रंजिश में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो उसे मारने को दौड़ा लिया। वह जान बचाने को घर के भीतर भागी तो आरोपियों न घर के भीतर घुसकर उसे मारा पीटा। पीड़िता सावित्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सविता पटेल पत्नी राजेश पटेल, छोटे उर्फ बोमा पटेल, गोलू पटेल, राम राज पटेल निवासी पीताम्बर का पुरवा बवलिया मानिकपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- घर में घुसने का विरोध करने पर की मारपीट यह भी पढ़ें- घर पर चढ़कर पिटाई में चार पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...