प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। थरवई इलाके के एक गांव में महिलाओं को अर्द्धनग्न कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है।थरवई इलाके के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक मनबढ़ युवक अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार को उसके घर में घुस आया। उसने गाली गलौज करते हुए महिला के बेटे को गोली मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को अर्द्धनग्न कर जमीन पर गिराकर जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि बहू बीच बचाव करने पहुंची, तो उसके भी कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचाया। महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से ...