अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा। घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल निवासी शुमायला खान का आरोप है कि मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अशहर हयात, अजहर हयात, सदफ और रुबी घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.