भागलपुर, फरवरी 26 -- बाथ थाना क्षेत्र के बेलारी पश्चिम में एक महिला को घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता सुनिता देवी मायागंज में इलाज कराए जाने के बाद थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता सुनिता देवी के लिखित शिकायत पर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने डायन का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। दर्ज मामले की जांच की जा रही है। घटना 20 फरवरी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...